May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-10-29 at 14.05.40

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2023। बढ़ते पेट्रोल डीजल की दाम और बढ़ते प्रदूषण के चलते अनेक जागरूक नागरिक सीएनजी व्हीकल अपनाने लगे है। इसे देखते हुए क्षेत्र में सीएनजी व्हीकलों की संख्या बढ़ने लगी है व आगे बड़ा स्कॉप भी खड़ा होने की संभावनाएं जताई जा रही है। ऐसे में आज श्रीडूंगरगढ़ शहर में हाइवे स्थित आशीष फिलिंग स्टेशन पर कस्बे का पहला सीएनजी फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन प्रतिष्ठा जाड़ीवाल ने किया। इस दौरान गैसोनाइट कंपनी के अधिकारी मौजूद रहें व श्रीडूंगरगढ़ इलाके में सीएनजी को लेकर आगामी संभावनाओं पर चर्चा की। आशीष जाड़ीवाल ने कहा कि हाइवे पर भी अनेक वाहन सीएनजी फिलिंग वाले आने लगे है और ऐसे में ये स्टेशन भी क्षेत्र में जरूरत लगने लगी थी। यहां स्टेशन खुलने से नागरिकों को सीएनजी वाहन रखने में फिलिंग की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जाड़ीवाल ने कहा कि ये सेवा 24 घंटे चालू रहेगी। इस दौरान स्टाफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। उपस्थित नागरिकों ने बढ़ते प्रदूषण और महंगे होते पेट्रो कैमिकल की चर्चा में सीएनजी को बेहतर विकल्प भी बताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिष्ठा जाड़ीवाल ने किया सीएनजी स्टेशन का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गैसोनाइट कंपनी अधिकारी सहित स्टॉफ रहा मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएनजी स्टेशन के उद्घाटन पर दी शुभकामनाएं।