May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-29 at 14.47.14 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी के पास घायलावस्था मिली महिला की पहचान 30 वर्षीय प्रीति पत्नी नरेन्द्र सैनी के रूप में हुई है। महिला मूलत: एमपी निवासी है और हाल निवासी कस्बा धनूरी, झुझुनू में परिवार सहित रहती है। आपणो गांव सेवा समिति ने महिला को अस्पताल पहुंचाया और एएसआई पूर्णमल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व महिला प्रीति सैनी की गुमशुदगी धनूरी थाने में उसके पति द्वारा दर्ज करवाई गई थी। समिति के सेवादारों ने प्रयास किए व महिला के पति नरेन्द्र सैनी से वाया धनूरी पुलिस संपर्क किया। जानकारी में सामने आया कि महिला मंदबुद्धि है और पति गोलगप्पे बनाकर बेचने का कार्य करता है। श्रमिक परिवार ने मदद की गुहार की तो समिति के सेवादारों ने महिला को सामने तक पहुंचाने की पेशकश की। सेवा का दायित्व निभाते हुए सेवादार मदन सोनी व दुर्गेश नाई एंबुलेंस में महिला को लेकर टीडियासर तक पहुंचे और सामने से आ रहें पति के सुपुर्द किया। महिला श्रीडूंगरगढ़ कैसे पहुंची ये नहीं बता पाई परंतु परेशान पति ने राहत की सांस ली। पति नरेन्द्र ने गद्गद स्वर में बार बार सेवा समिति का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदबुद्धि महिला को पहुंचाया परिवार के पास, पति ने जताया सेवा समिति का आभार।