May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवबंर 2023। भाजपा के प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत कल सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पर्चा भरेंगे और भाजपा कार्यालय में जोर शोर से समर्थक तैयारी में जुटे है। श्रीडूंगरगढ़ के सभी मंडलों सहित गांव गांव में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को फोन कर बुलावा दिया जा रहा है। सारस्वत के समर्थक व कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे पर्चा रैली की तैयारियां कर रहें है। गांवो से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गाड़ियों में भाजपा कार्यालय पहुंचेगे और पर्चा रैली में भाग लेंगे। वहीं रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 21 नामांकन लिए गए है। सोमवार को एक जमानत जमा हुई वहीं आज बुधवार को पहला आवेदन जमा हो गया है। पहला आवेदन कस्बे के वार्ड 1 के निवासी तारासिंह पुत्र किशनलाल ओड द्वारा दाखिल करवाया गया है। रिटर्निंग अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है व सभी टीमों के प्रभारियों को अपनी जिम्मेदारियां देते हुए कार्य किया जा रहा है।