






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवबंर 2023। लूणकरणसर के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र मूंड का आज जयपुर से लूणकरणसर जाते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। अनेक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता, मूंड के समर्थकों ने उत्साह के साथ मूंड को बधाई देते हुए चुनाव विजयी होने के लिए शुभकामनाएं दी। खाखी धोरा के पास पवन होटल से शुरू हुआ स्वागत का दौर, झंवर बस स्टैंड, पंचायत समिति के सामने सरपंच एसोसिएशन द्वारा, घुमचक्कर, यूथ कांग्रेस कार्यालय, बेनीसर फांटा, लखासर, आशीष होटल में मूंड के प्रशंसकों ने उनका स्वागत सम्मान किया। युवा कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरीराम बाना के निर्देशन में उनके कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र मूंड का साफा पहना कर स्वागत किया गया। यहां संतोष गोदारा, राजेश डेलू, गोपाल जाट, महेश पिलानिया, महेंद्र मोटासरा, मदन नैण, तुलसीराम जाखड़, शुभम शर्मा, अजय बाना, गणपत जाखड़, बाबूलाल नैण, अकरम खान, गोल्डन तंवर, शीशपाल दारा, मुन्नीराम गोदारा, मुन्नीराम नाई, मालाराम गोदारा, अमित मीणा, जितेंद्र रैगर, राकेश मीणा, कपिल शर्मा, मुकेश पारिक, भागीरथ गोदारा, मोसीन खान, विवेक प्रजापत, सहीराम भुवाल, ओमप्रकाश बाना, बनवारी चाहर, रामदेव जाखड़, कैलाश सिहाग आदि मौजूद रहें। वहीं तेजल डेकोर के सामने युवा हंसराज डेलू, मघाराम गोदारा, किशन सैन, विनोद राणा, अनिल वाल्मिकी, चांदरतन शर्मा ने मूंड का स्वागत किया। इस दौरान उत्साहित प्रशंषकों ने खूब नारे लगाये व मूंड ने सभी का आभार जताया।













