May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए एक ओर जहां राजनीतिक पार्टियां या यूं कहें निर्दलयों सहित दावेदार विधायकी मैदान में अपने मोहरे जमाने की तैयारियों में जुटें है वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग भी सफल मतदान की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखने के लिए प्रयासरत है। ऐसे में इस चुनाव में तीन बड़े बदलाव आयोग द्वारा किए गए है। आप भी चुनाव से जुड़ा एक ओर रोचक तथ्य श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ, जो पाठकों के लिए टाइम्स की विशेष रिपोर्टिंग “इस चुनाव में होगा ये पहली बार” कॉलम में प्रस्तुत किया जा रहा है। तो पढ़े इसी क्रम में आज पांचवा एपिसोड..
इतनी बड़ी संख्या में पहली बार लिए गए पर्चे, बढ़ेगा राजनैतिक पारा, बैलेट पेपर लंबा होने का कयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनावों के लिए श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का राजनैतिक माहौल इस बार सबसे अधिक गर्माया हुआ है। यहां अभी तक उपखण्ड अधिकारी कार्यालय से 31 नामाकंन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों के लिए जारी कर दिए गए है। और 6 नवम्बर को नामाकंन दाखिल की अंतिम तिथी तक और भी लिए जा सकेगें। इतनी अधिक संख्या में नामाकंन पत्र पहली बार ही जारी हुए है एवं इस कारण लग रहा है कि इस बार के चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या भी अधिक रहने वाली है। यहां विधानसभा चुनाव 2013 में दस प्रत्याशी एवं विधानसभा चुनाव 2018 में भी दस प्रत्याशी मेदान में थे। लेकिन इस बार यह आंकड़ा बढ़ता हुए लग रहा है। यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रीति शर्मा, मनोज सारस्वत, लकेश चौधरी, रामसिंह जागीरदार जहां भाजपा के लिए सरदर्द बनने वाले है। वहीं भाजपा को बसपा, रालोपा, असपा आदि के उम्मीदवारों से विरोधियों के वोट कटने की उम्मीद है।