May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 नवंबर 2023। गांव मोमासर में भोमिया जी मंदिर के प्रांगण में आज सुबह मालवा की प्रसिद्ध लोक गायिका गीता पराग ने तीन पीढ़ी के साथ कबीर वाणी सुनाई तो उपस्थित अतिथि भक्तिमय माहौल में परमात्मा चिंतन में डूब गए। मध्यप्रदेश के टोंकखुर्द तहसील के बिसलखेड़ी की निवासी गृहिणी व कबीर वाणी व लोक गायन की कलाकार गीता पराग ने अपनी सास लीला पराग व बेटी तनु पराग, पति सिंगाराम व पारस नायक सहित भक्तिमय प्रस्तुति देते हुए सत्कर्म करने व सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने मीरा के पद व गुरु गोरख की वाणियां भी सुनाई। यहां करीब सवा घंटे चले आयोजन में दिल्ली कोलकाता, जयपुर के नागरिकों व प्रवासियों सहित विदेशी मेहमानों ने भाग लिया व गायन की सराहना की। जाजम फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाओं व लोक संस्कृति के संरक्षण के प्रयास किए जा रहे है। बता देवे इस बार 200 से अधिक विभिन्न लोक कलाकार मोमासर उत्सव में भाग ले रहे है। आज दोपहर कानीराम बुधमल पटावरी हवेली में उपसरपंच जुगराज संचेती की उपस्थिति में अतिथियों ने उत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। सभी मेहमानों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। वहीं श्रीजयचंद लाल पटवारी हवेली में आयोजित कार्यक्रम में सपेरा जाति के लोक कलाकार रामकुमार नाथ जोगी ने पुंगी, बांसुरी व अलगोझा की मधुर धुने सुनाई। बेगम बतूल ने अपने दल के साथ शेखावाटी के लोक गीत सुनाए। बेगम बतूल ने “बलम जी ल्या दयो जी बाजूदार बंगड़ी” सुनाकर दाद बटोरी तो डिग्गी पूरी का राजा और पधारो म्हार देश सुनाकर मंत्रमुग्ध किया। कालबेलिया लोक गायिका दो बहनें शांति देवी व मथुरा देवी ने अपने पतियों के साथ पुंगी की तान पर जोगणिया माता के गीत सुना कर सराहना बटोरी। इन्होंने लोक उत्सव के अन्य गीत भी सुनाए। फाउंडेशन के विनोद जोशी ने बताया कि कल भी अनेक कलाकारों की सुंदर प्रस्तुतियां होगी और उत्सव का प्रमुख आकर्षण समारोह शनिवार रात गांव के ताल मैदान में लोकवाद्यों के साथ लोक-नृत्य व लोक-संगीत का आयोजन होगा। बता देवें कल रात के आयोजन में सैंकड़ों की संख्या में लोक कलाओं के प्रेमी भाग लेंगे। नीचे दी गई वीडियो लिंक पर क्लिक करके देंखे उत्सव के आज के आकर्षक कार्यक्रम का लाइव प्रसारण- और सभी विशेष फोटो भी।

https://fb.watch/o45o4IrlUi/?mibextid=du8gyQ

https://fb.watch/o4uWQZp5tq/?mibextid=NnVzG8