






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2023। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा सहित दक्षिण भारतीय राज्यों के लोकनृत्य सहित परिवार में बुजुर्गों का महत्व, महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता सहित रामायण व महाभारत काल को साकार करती नृत्य नाटिकाओं का मंत्रमुग्ध करने वाली परफॉर्मेंस आज सेसोमू स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी। मंच पर सेसोमाइटस ने योगासनों का प्रदर्शन, विभिन्न वाद्व यंत्रों का सुमधुर वादन 23वें वार्षिकोत्सव पर स्कूल के सभागार में दी। सरस्वती वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में कक्षा 1 से 4 तक के छोटे-छोटे बच्चों ने सामूहिक रूप से गानों की पैरोडी पर नृत्य किया तो उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभाओं को सराहा। आयोजन के दौरान ग्रांड फिनाले में जब सैंकड़ों बच्चों ने एक साथ अपनी प्रस्तुतियां दी तो शहरवासियों ने बच्चों की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे एनसीसी की 7राज बटालियन के कर्नल जॉनी थॉमस, श्रीडूंगरगढ़ एसीजेएम अमरजीतसिंह एवं विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी आईईएस गिरधारीलाल, आसकरण बोथरा सभी ने सेसोमूं स्कूल में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहें प्रयासों की बात कहते हुए बच्चों को देश के लिए जिम्मेदार व्यक्तित्व वाले नागरिकों के तैयार किए जाने को प्रेरणीय बताया। संस्थाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं उपाध्यक्षा पद्मा मूंधड़ा ने विद्यालय के लक्ष्यों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में बेहतर बनने की प्रेरणा दी। प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने शाला का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए उपब्धियों के बारे में बताया एवं सभी का आभार ज्ञापन फरियाद अली ने किया। कार्यक्रम आयोजन करवाने में प्रबधंक सहीराम जानूं, सीईओ घनश्याम गौड़, नृत्य शिक्षिका सुरभी भोजक आदि सक्रिय रहे। कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता रूपचंद सोनी, सुभाष शास्त्री, मंजू शास्त्री, महावीर प्रसाद माली, जगदीश स्वामी, सत्यनारायण स्वामी, बालकराम शर्मा, अक्षय व्यास, सुमंत बंग, आशीष राठी, अर्जुन जैन, सोमवीर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।





