






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवम्बर 2023। दीपावली के त्यौंहारी सीजन में शहरवासियो के लिए उच्च क्वालीटि की मिठाईयों के साथ नमकीन, बेकरी उत्पाद एवं कचौरी-समोसों के लिए बेहतरीन सेवाओं को देने वाले नारायण मिष्ठान भंडार की रि-ओपनिंग पूरी भव्यता के साथ रविवार को हुई। पोकरमल सिंधी की दुकान के नाम से प्रसिद्ध नारायण मिष्ठान भंडार की सेवाएं 50 वर्षो से गांधी पार्क के पास मिल रही है। दुकान के नरेन्द्र गुरनाणी ने बताया कि इन्हीं सेवाओं को विस्तारित करते हुए दुकान को पूरी तरह से नए रूप में शुरू किया गया है और अब यहा बीकानेर के प्रसिद्ध शगुन स्वीटस की फैंसी मिठाईयां बीकानेर की रेटो पर ही उपलब्ध रहेगी। इसी के साथ यहा देशी व वनस्पति घी से निर्मित मिठाईयां, काजू-बादाम की मिठाईया, छैने की मिठाईयां, मावा की मिठाईयां एवं पनीर, दुध, लस्सी, छाछ हर समय उपलब्ध होगी। लक्ष्मण गुरनाणी ने बताया कि प्रतिष्ठान पर हर प्रकार के ज्यूस, आईसक्रिम, शेक, दाल कचौरी, समोसा, प्याज कचौरी, छोला-प्लेट, मिर्च बड़ा, पनीर कोफ्ता, मोठ दाल के बड़े, कोल्डड्रिंक, आदि उपलब्ध रहेगें। सोनू गुरनाणी ने बताया कि जन्मदिन, विवाह समारोह आदि के लिए हर प्रकार के केक, आईसक्रीम केक, पेस्ट्री, बेकरी बिस्कुट, चपपटी नमकीन आदि सभी कुछ उपलब्ध रहेगा। प्रतिष्ठान की भव्य रि-ओपनिंग रविवार सुबह शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की मौजूदगी में पंडित पवन उपाध्याय द्वारा पूजन के साथ हुआ।




