May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.34.17 (1)

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवबंर 2023। आज कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा के समर्थक टिकिट घोषणा के साथ ही उत्साह व जोश में प्रचार अभियान की रणनीति बनाने में जुट गए है। आज पूर्व विधायक का कितासर से सम्मान समारोह प्रारंभ हुए जो बड़ी संख्या में गाड़ियों के काफिले के साथ श्रीडूंगरगढ़ पहुंचा। हाइवे पर स्थित गांवो के ग्रामीणों ने स्वागत किया व कस्बे के मुख्य बाजार की गलियों से कांग्रेस का काफिला गुजरा। गोदारा ने सभी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से 8 नवम्बर को कांग्रेस के चुनावी कार्यालय के उदघाटन में पहुंचने का आह्वान किया। गोदारा ने बताया कि 8 नवम्बर को सुबह 11 बजे वीर तेजाजी महाराज के मंदिर बड़ी संख्या में गांवो से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। यहां से गोदारा जूलूस के रूप में पार्टी कार्यालय पहुंचेगें एवं कार्यालय का उदघाटन किया जाएगा। वहीं माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया के समर्थक भी जोश के साथ कल आयोजित होने वाली आमसभा व रोड शो की तैयारियों में जुटें है। महिया ने अपने सभी समर्थकों से कल सुबह 11 बजे दशहरा मैदान में होने वाली सभा में भाग लेने व रोड शो में शामिल होने का आह्वान किया है। वहीं भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं के साथ आज गांव जेतासर, तोलियासर, ठुकरियासर, धीरदेसर पुरोहितान, सुरजनसर, बिरमसर, जालबसर, लाखनसर, उदासर चारणान, आड़सर में सभाएं की। आज शाम सारस्वत शहर के वार्ड 1, 40 व 30 में सभाएं लेगें। सभी सभाओं में सारस्वत ने भाजपा की सरकार बनने का दावा किया और भाजपा की सरकार आने पर क्षेत्र में विकास करवाने के वादे किए। इस दौरान साथ गए वक्ताओं ने भी भाजपा के पक्ष में वोट मांगें। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा के समर्थकों ने भी दमखम के साथ जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। प्रचार दल आज जैसलसर, पुंदलसर, ऊपनी, कल्याणसर, बापेउ, जाखासर, केऊ, नोसरिया, मिंगसरिया, बरजंगासर व रीडी गांव पहुंचा और ग्रामीणों से समर्थन मांगा। इस दौरान संत पगला बाबा सहित जुगल किशोर तावणियां, आशीष जाड़ीवाल, सोहन ओझा, श्रवण सारस्वत उपस्थित रहें ग्रामीणों को कल होने वाली आमसभा व नामांकन रैली व कार्यालय उद्घाटन में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।