May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चलते चुनावों के दौर में बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गांव बरजारंगसर की रोही में बकाया वसूली करने विद्युत निगम के कार्मिकों के साथ मारपीट की घटना हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निगम के जेईएन दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि बकाया वसूली अभियान के तहत बरजांगसर की रोही में रामनाथ पुत्र तुलछनाथ सिद्ध के खेत पर टीम पहुंची। टीम में जेईएन के साथ कार्मिक दिनेश पप्पू मीणा, मदनलाल, जितेन्द्र स्वामी, संदीप सेन, हरजीतसिंह आदि की शामिल रहे। टीम ने खेत में पहुंच कर उनके बकाया 563469 रुपए का बिल भरने को कहा एवं बिल नहीं भरने की स्थिति में निगम के उच्चाधिकारियों के आदेशों के अनुसार कनेक्शन काटने की चेतावनी दी। इस दौरान वहां मौजूद प्रेमनाथ, रामनाथ, गौरीशंकर सहित अन्य कई लोगों ने टीम पर हमला कर दिया एवं मारपीट की। मारपीट के दौरान घबराए हुए कार्मिकों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। वहां से लौट कर कार्मिक थाने पहुंचे एवं आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा, मारपीट करने, गाली गलौच करने, गाड़ी जलाने के प्रयास करने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने के आरोप लगाते हुए परिवाद दी है। विदित रहे कि क्षेत्र में विद्युत कार्मिकों के साथ पूर्व में भी कई बार मारपीट हो चुकी है। इस घटना के बाद कार्मिकों में रोष व्याप्त है, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के द्वारा अपने पाठकों के लिए मौके का एक्सक्लूसिव वीडियो भी प्रस्तुत है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो, हमारे फेसबुक पेज को फोलो जरूर करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घटना के बाद मारपीट के बाद मुकदमा दर्ज करने की मांग पर थाने में बैठे निगम कार्मिक।

https://www.facebook.com/sridungargarhtime/posts/811469034322358?mibextid=eTXpx5