






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन किए। यहां सोमवार को हुए 10 नामांकनों के बाद अभी तक कुल 21 प्रत्याशियों द्वारा 23 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। सोमवार को बसपा से राजेन्द्र कुमार ने एवं निर्दलीय के रूप में प्रीति शर्मा ने, आशिष जाड़ीवाल ने, सोहनलाल ओझा ने, किशनसिंह राजपुरोहित ने अपने नामांकन भरे है। इसी प्रकार कस्बे के आडसर बास निवासी ईश्वरचंद चौरडिया, कालूबास निवासी नारायणराम, मोमासर बास निवासी गौरीशंकर स्वामी, इसी मोहल्ले के मनोज कुमार सारस्वत ने एवं गांव मोमासर के अप्राजित बैदा ने निर्दलीय के रूप में अपने नामांकन दाखिल करवाए है। अब नामाकंन पत्रों की जांच मंगलवार को होगी एवं सही पाए जाने वाले नामांकन पत्रों में से 9 नवम्बर तक नाम वापसी का समय रहेगा।सोमवार को हुए दस नामांकनों से पहले दिनांक 30 अक्टूबर से 5 नवम्बर के बीच में 13 प्रत्याशी तारासिंह ने बसपा से, गिरधारीलाल महिया ने माकपा से, ताराचंद सारस्वत ने भाजपा से, मंगलाराम गोदारा ने कांग्रेस से, विवेक माचरा ने रालोपा से, आशाराम सांसी ने असपा से, श्रवणसिंह पुदंलसर ने अभिनव राजस्थान पार्टी से एवं निर्दलीय के रूप में सांवतसिंह, भीखाराम नाई, सुमन कंवर ओड़, तारासिंह ओड़, प्रीति शर्मा, परसराम राजपुरोहित ने अपने नामांकन किए थे। कुल 23 नामांकनों में 21 जने मैदान में है क्योंकि निर्दलीय प्रीति शर्मा ने दो, तारासिंह ओड़ ने बसपा से एक एवं निर्दलीय के रूप में एक, कुल दो नामांकन किए है।








