






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवबंर 2023। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। एक कार्रवाई में एसआई सुशीला ने सोमवार देर शाम को कालूबास निवासी 30 वर्षीय विष्णुभारती को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में एएसआई पूर्णमल ने सोमवार रात घर में घुसकर चोरी के आरोप में मोमासर बास निवासी 39 वर्षीय बाबूलाल मुसलमान को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।




