






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ के चलते चुनाव में दु:खद खबर सामने आई। क्षेत्र के वर्तमान विधायक गिरधारीलाल महिया के दामाद की आक्समिक मृत्यु सोमवार शाम को हो गई। इसके बाद से ही महिया जहां शोकाकुल होकर अपने आवास पर ही है। वहीं ऐसे में उनके कार्यकर्ताओं ने उनके लिए इस मुश्किल वक्त में उन्हें अकेला नहीं छोड़ने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने उनके प्रचार की कमान संभाली एवं पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार गांवों में जनसम्पर्क किया। महिया के सर्मथक कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गांव पूनरासर, राजपुरा, माणकरासर, बींझासर, लोढेरा, गुंसाईसर बड़ा, डेलवां, लाधडिया, जालबसर, बीरमसर, उदरासर अगुणा बास, उदरासर आथुणा बास, धोलिया में जनसम्पर्क सभाओं का आयोजन किया। सभी ने महिया के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया एवं किसान हितों के लिए महिया के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अब आगामी कुछ दिनों के लिए महिया जहां अपने पैतृक आवास पर बैठक में रहेगें वहीं महिया सर्मथकों ने पूर्व निर्धारित गांवों में जनसम्पर्क यात्रा जारी रखने की बात कही है। सम्पर्क टोली में माकपा तहसील सचिव मोहनलाल भादू, उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पंचायत समिति सदस्य नत्थाराम रेवाड़, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भंवरलाल बाना, पूर्व प्रधान भागूराम सहू, सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह राठौड़, सरपंच नंदकिशोर बिहाणी, सुनील मेघवाल, किसान नेता श्यामसुंदर आर्य, मुखराम गोदारा, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, नत्थुनाथ मंडा, मोडाराम तर्ड, केशुराम कस्वां, पुर्व सरपंच लेखराम गोदारा, रामकिशन तर्ड, संग्राम हुड्डा, उदाराम नायक, दानाराम भादू, आदूराम कस्वां, महावीर सिंह, रामरतन बुडिया, पेमाराम नायक, धर्माराम कूकणा, देवीसिंह भाटी, सीताराम गोदारा, चुननाथ सिद्ध, नारायण मेघवाल, माकपा शहर अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती, सोम शर्मा, गौरव टाडा, गोपी पूनियां सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहें।





