May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवबंर 2023। भाजपा प्रत्याशी तारचंद सारस्वत आज ग्रामीण अंचल में दौरे पर रहें। सारस्वत आज क्षेत्र के गांव बाना, ऊपनी, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया, जाखासर पुराना व नया, राणासर, कुनपालसर, सोनियासर मिठिया, ऊंचाईड़ा, शिवदानसिंह, गोगलियान, गोदारन पहुंचे। इन गांवो में जनसंपर्क सभाओं का आयोजन किया व सारस्वत ने केन्द्र की भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने मोदी को विश्व का सबसे बड़ा नेता बताते हुए मोदी को मजबूत करने का आह्वान किया। सारस्वत ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोसते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस राज से त्रस्त हो गई है और पीछा छुड़वाने के लिए भाजपा को चुन रही है। गांवो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सारस्वत का फूलमालाओं से सम्मान किया व साफा पहनाया। जनसंपर्क के दौरान आज सारस्वत के साथ पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, रामगोपाल सुथार, किसनाराम गोदारा, विनोदगिरी गुसाईं, कुंभाराम सिद्ध, हेमनाथ जाखड़, रतनसिंह, शिव तावणियां सहित अनेक समर्थक साथ रहें।