May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवबंर 2023। धनतेरस पर आज श्रीडूंगरगढ़ बाजार में धन बरस रहा है। उत्साह के साथ खरीददारी के लिए भीड़ बाजार में उमड़ी है। आस पास के गांवो में बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीददारी करने पहुंचे है। दुकानदारों ने दुकानों की सुदंर सजावट करते हुए दुकानों के आगे पाटे लगाकर सामान रखा है। मुख्य बाजार में यातायात प्रवेश बंद कर दिया गया है और प्रशासन ने कई रास्तों को बेरिकेट्स लगाकर बंद कर व्यवस्था दुरस्त की है। मुख्य बाजार में खूब अस्थाई दुकानें सजी है और सोने-चांदी से लेकर बर्तन, कपड़े, जूते चप्पल, राशन, पटाखों की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। मोबाइल व वाहन खरीद के लिए भी शोरूमों में भीड़ उमड़ी। बच्चों ने साइकिल खरीदने का उत्साह दिखाया और साइकिल घर से अनेक साइकिलों की बिक्री भी हुई है। मुख्य बाजार में ओमजी बर्तन वाले ने तांबे, कांसे, पीतल व स्टील के विभिन्न बर्तन बेचे। वहीं राज हीरो ऑटोमोबाइल में रिकॉर्ड 265 बाइकें बिक्री की गई है। महावीर होंडा शोरूम से आज 106 मोटरसाइकिल बिक्री हुई है। एटूजेड कृष्णा मोबाइल्स के कृष्णा राजपुरोहित ने बताया कि एंड्रायड फोन की बंपर बिक्री हुई है व अनेक ग्राहकों ने वन प्लस के फोन भी खरीदे है। वहीं सड़क किनारे बैठे छोटे दुकानदारों से द्वारा भी अनेको सामान खूब खरीद की जा रही है। दीपक लेकर बैठे बच्चें भी मीठी मनुहार के साथ दीपक बेच रहें है। बाजार में महिलाएं व बच्चों से बजार भरा है व सभी दुकानदार व्यस्त नजर आ रहें है। आप भी देखें श्रीडूंगरगढ़ बाजार से कुछ फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीपक खरीद रही महिला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनतेरस पर ओमजी बर्तन वाले की दुकान पर उमड़ी भीड़, जमकर हो रही है बर्तनों की खरीद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भैरूंजी मंदिर के पास स्थित साइकिल घर से आज बच्चों ने अपने पसंद की खरीदी साइकिलें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनतेरस पर आज हीरो मोटरसाइकिलों की जमकर बिक्री हुई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एटूजेड कृष्णा मोबाइल में खूब खरीदे युवाओं ने मोबाइल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। होंडा मोटरसाइकिल शोरूम पर दिनभर रही रौनक, हुई बंपर बिक्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में उमड़ी भीड़, जमकर की खरीददारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलमस्त बचपन ने त्योहार पर जेबखर्ची के लिए लगाई जुगत, सजाई पटाखों व पूजन सामग्री की दुकान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दादी के साथ आई बालिका ने रखा सामान का ध्यान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला ने दिनभर बैठ कर बेचे दिए।