May 21, 2026
WhatsApp Image 2023-11-10 at 19.21.02

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2023। दीपावली के त्योहार पर जहां चारों ओर हर कोई अपने अपने घर में रोशनियां सजा रहा है वहीं क्षेत्र के गांव बेनीसर में शुक्रवार शाम कुछ देर पहले हुए हादसे में दो भाईयों के परिवार अंधेरे में डूब गए है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार गांव के रामनिवास एवं उसका भाई मोहनलाल जाट अपने खेत में पास-पास ही दो झोंपड़ियों बनाकर परिवार सहित अपनी ढाणी में रहते है। करीब 5 बजे चूल्हे की चिंगारी से झोंपड़ी ने आग पकड़ ली एवं देखते ही देखते दो ढाणी एवं एक पशुओं के लिए बनाई छांद पूरी तरह से जल कर खाख हो गई। गांव के युवा ओमप्रकाश जाट ने बताया कि ढाणी में त्योहार के मौके पर लाकर रखा गया समस्त राशन का सामान, फ्रिज, कूलर, 22 क्विंटल विभिन्न अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, सोने-चांदी के गहने एवं 12,400 रुपए की नकदी जल कर खाख हो गए है। आग लगने से दोनों भाईयों के परिवार अब बिना छत के खुले में आ गए है। इस संबध में पुलिस एवं प्रशासन को भी सूचित किया गया है एवं ग्रामीण भी अपने स्तर पर परिवार के सहयोग करने के लिए आगे आ रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। त्यौंहारों के समय में बेघर हुए दो परिवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुल्हे की चिंगारी से झोंपड़ी में लगी आग, जल कर खाख हुई दो ढाणियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू पर तब तक सब कुछ हुआ स्वाहा।