






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवबंर 2023। त्योहार के मौके पर एक ओर दु:खद खबर क्षेत्र के गांव सेरूणा से आई है। यहां एक 16 वर्षीय बालिका की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पीबीएम लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई। गोपालराम ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई हुकमाराम की पुत्री 16 वर्षीय सरिता की गुरूवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उसे पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दौराने ईलाज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी को दे दी है।



