May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2023। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय का साथ देने पर तीन नेताओं को भाजपा ने 6 सालों के लिए निष्कासित किया गया है। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी ने बताया कि पूर्व विधायक किशनाराम नाई एवं उनके पौत्र पूर्व देहात जिला महामंत्री नितिन नाई, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल को पार्टी के खिलाफ कार्य करने पर 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। भाजपा के इस आदेश की क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है क्योंकि पूर्व विधायक किशनाराम नाई ने सोमवार को ही अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को भेज दिया था और नितिन नाई तो पिछले चुनाव से ही निष्काषित चल रहे है। नितिन को गत दिनों किशनाराम नाई की पार्टी ज्वॉइन के समय पार्टी में नही लिया गया था। इसी प्रकार आशीष जाड़ीवाल तो 2015 में निर्दलीय पार्षद के रूप में ही जीते हुए थे, तो वो पार्टी में थे ही नही। ऐसे में जो पार्टी में थे ही नही उनको पार्टी द्वारा निष्कासित का आदेश देना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।