






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवम्बर 2023। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत के सर्मथन में शहर में जहां सोमवार रात को युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। वहीं मंगलवार को दिन भर में सारस्वत ने 11 गांवों में जनसभाएं आयोजित की, पढ़ें सारस्वत की चुनावी यात्रा की पूरी खबर विस्तार से, देखें फोटो।
पहला वोट, राष्ट्र के नाम-संतोष सागर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा अपना पहला वोट राष्ट्र के नाम पर देवें ताकी उम्र भर के लिए देश प्रथम के भाव जीवन में शामिल हो सकें। यह आह्वान सोमवार रात्रि को माहेश्वरी भवन आडसर बास में भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत के सर्मथन में आयोजित युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में कथावाचक संतोष सागर महाराज ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्र के युवाओं से किया। कार्यक्रम में सारस्वत सहित क्षेत्र के सभी भाजपा नेताओं ने एकजुट होकर युवाओं को चुनाव की कमान संभालने की जिम्मेदारी दी एवं युवाओं को ही देश का भाग्य निर्माता बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर एवं गांवों से युवाओं की टोलियां शामिल हुई व वहां मौजूद सभी युवाओं ने एकजुटता के साथ चुनाव में सक्रिय होने का संकल्प लिया।

11 गांवों में जनसभाएं, मिला सर्मथन, किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को क्षेत्र के 11 गांवों में जनसम्पर्क सभाएं आयोजित की। सारस्वत अपने प्रचार दल के साथ गांव लखासर, जोधासर, झंझेऊ, शेरूणा, नारसीसर, सांवतसर, लिखमीसर उतरादा, लिखमीसर दिखणादा, राजेडू, बापेऊ व सोनियासर शिवदानसिंह पहुंचें। जहां ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन करते हुए सर्मथन की बात कही। सभी गांवों में सारस्वत ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं एवं श्रीडूंगरगढ़ में एक राज के दो विधायकों की आपसी लड़ाई में जनता को हुई दिक्कतों पर जम कर कोसते हुए वोट मांगें। ग्रामीणों ने सारस्वत का अभिनंदन किया। इसके बाद मंगलवार रात्रि को सारस्वत ने वार्ड 18, 19, 20, 21 की सभा पेडिवाल भवन बिग्गाबास में, वार्ड 26, 32, 33 की सभा सेनजी मंदिर आडसर बास में एवं वार्ड 31 की सभा बेगराज सोमाणी कुंए पर आयोजित की।






