






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2023। अपना घर बनाना हर व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना होता है एवं इस सपने को पूरा करने के लिए वह अपने जीवन भर की मेहनत को शामिल करता है। इसलिए घर जब भी बने तो हर व्यक्ति अपने सपनों के घर को सजाने के लिए हर संभव प्रयास करता है। परंतु श्रीडूंगरगढ़ जैसे छोटे शहरों में होम-इंटिरियर से जुड़ी कोई बड़ा विशेष शो-रूम नहीं होने से यहां अधिकांश लोगों द्वारा अपने घरों को सजाने के लिए बीकानेर, जयपुर, दिल्ली जैसी जगहों से खरीददारी करनी पड़ती है और इसस घर की डेकोरेशन की लागत में भी खासी बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे में कस्बेवासियों के लिए खुशखबरी आई है कि अब होम डेकोर से जुड़ी सभी आधुनिकतम सेवाओं के लिए बुधवार को रानी बाजार में मालू भवन के पास श्री मोरवीनंदन इंटिरियर का भव्य शुभारंभ हुआ है। मोरवीनंदन के दीपक पडिहार, रामवतार सारस्वा, योगेश झंवर, सुशील सारस्वा ने बताया कि यहां पर अनेकों नए नए डिजायन्स में प्लाईवुड, ब्लोकबोर्ड, फ्लश डोर, एमडीएफ, सभी प्रकार के लेमिनेटस, हार्डवेयर फिटिंग, आर्टीफिशियल ग्रास, वालडेकोर आईटम, सभी प्रकार के ग्लास फिटिंग, वालपेपर, पीवीसी पैनल, किचन ट्रोली, बासकेट, एलईडी मिरर, सीढ़िया, गद्दे, वुड व पीवीसी फ्लोरिंग, इलेक्ट्रिक चिमनी, गैस चूल्हा सहित सभी प्रकार इंटिरियर डेकोरेटिव सामान उपलब्ध रहेगा। अब श्रीडूंगरगढ़ में भी अपना घर बनाने वाला हर व्यक्ति अपने परिवार के साथ यहां आकर अपने परिवार को पंसद करवा कर मोडल्यूर किचन व अन्य इंटिरियर अपनी पंसद से करवा सकेगा।







