May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवम्बर 2023। भाजपा कार्यकर्ता पिछले दो दिनों से खासे उत्साहित नजर आ रहें है और कारण है भाजपा के लिए कमजोर माने जाने वाले श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शामिल नोखा तहसील के गांवों क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी का हो रहा स्वागत अभिनदंन। इन गांवो में प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत का आज फूलों से भव्य स्वागत किया गया इससे कार्यकर्ताओं के हौसले बढ़ गए है। बुधवार के बाद गुरूवार को भी भाजपा प्रचार दल नोखा क्षेत्र के गांव मेऊसर, मेहरामसर, लालासर, बनिया, कुकणिया, बेरासर, सिंधू, मोरखाना, किरतासर, सोवा, गजरूपदेसर व जयसिंहदेसर कलिया में पहुंचा। बड़ी संख्या में सभाओं में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और पूरे भाजपा दल का अभिनदंन किया गया। इस मौके पर प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं को गिनवाते हुए किसानों, युवाओं का शोषण होने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर पारदर्शी सरकारी भर्तियां एवं छह घंटे गुणवत्ता युक्त बिजली सप्लाई होने की बात कही। उन्होंने कहा कि 19 पेपर लीक होने के बाद भी इनके जिम्मेदार नेता युवाशक्ति का मजाक बनाते है और ये युवा अब इन्हें उखाड़ फैंकने की तैयारी कर रहें है। सारस्वत ने पूरे प्रदेश में भाजपा की आंधी का दावा किया और प्रचंड बहुमत से सरकार बनने तथा मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास के नए आयाम स्थापित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में भ्रष्टाचार और जंगलराज को ख़त्म कर 3 दिसम्बर को क्षेत्र सहित राजस्थान में सुशासन की स्थापना होगी। सारस्वत के साथ भाजपा के सभी नेता एकजुट दिखे एवं सभी ने एकस्वर में पार्टी को मजबूत करने व सारस्वत के पक्ष में वोट मांगें। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत के आज के दौरे से गांवो से देखें विभिन्न फोटो-