






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवबंर 2023। बीकानेर जिले में भाजपा को जितवाने की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ली है। पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीकानेर दौरा 20 नवंबर को तय हो गया है और वे बीकानेर में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेगें। भाजपा नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड़ शो से पूरे ज़िले में भाजपा और मज़बूत होगी। बता देवें अभी मोदी का ओफिशियल प्रोग्राम आना शेष है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ का बीकानेर दौरा 22 नवम्बर को होगा। योगी नोखा आयेंगे और यहां विजय संकल्प सभा में भाग लेंगे। वे भी बीजेपी के पक्ष में रोड शो करेंगे।



