






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवबंर 2023। प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाएं क्षेत्रवासियों के ही नहीं प्रदेशवासियों के सिर चढ़कर बोल रही है। लोगों में सरकार रिपीट करने को लेकर जबरदस्त उत्साह है। आगामी सरकार में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व इस चुनाव में क्षेत्रवासियों को कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर सुनिश्चित करना है। ये बात पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित कांग्रेसी नेताओं ने गांव गांव में आज कही है। गोदारा ने कहा कि एक एक वोट कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जरूरी है और उस वोट का पूरा मान रखा जाएगा। शुक्रवार को गोदारा अपने प्रचार दल के साथ गांव हेमासर, लखासर, गजपुरा, समंदसर, बेनीसर, भोजास, दुसारणा पंडरिकजी व बड़ा, दुसारणा पीपासरिया, कोटासर, ऊपनी, कल्याणसर पुराना, कल्याणसर नया, जाखासर नया, केऊ, केऊ पुरानी, जाखासर पुराना, राणासर, कुनपालसर पहुंचे। अनेक गांवो में उनके समर्थकों ने उत्साह के साथ नाचते गाते गोदारा का स्वागत किया। सभी गांवो में चुनावी सभाओं का आयोजन हुआ और गांव के मौजिज ग्रामीणों ने फूलों की मालाएं पहनाई। सभी कांग्रेसी नेताओं ने गोदारा के पक्ष में वोट मांगे व अनेक गांवो में ग्रामीणों ने अबकी बार साथ देने का आश्वासन भी दिया। ग्रामीण दौरे के बाद गोदारा ने शहर में भी तीन जगहों पर जनसभाओं में अपने सर्मथकों को संबोधित किया। गोदारा ने कस्बे के मोमासर बास में तेलीयान मस्जिद के पास, गोगामेड़ी के पास एवं बिग्गाबास में वार्ड 13 में जनसभाओं में अपने कार्यकर्ताओं को विश्वास जगाया।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने ज्वाईन की कांग्रेस, दिया गोदारा को सर्मथन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवम्बर 2023। चुनाव के दौरान जोड़-तोड़ का दौर भी लगातार जारी है, शुक्रवार को भाजपा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य भंवरदास महाराज ने कांग्रेस ज्वाईन की एवं कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा को अपना सर्मथन दिया। भंवरदास कांग्रेस के चुनाव कार्यालय पहुंचें एवं गोदारा को विजयी बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता भगवानाराम गोदारा ने पार्टी का दुपट्टा पहना कर पार्टी ने स्वागत किया।

शुक्रवार को मंगलाराम गोदारा के प्रचार अभियान को फेसबुक लाईव के माध्यम से टाइम्स के सभी पाठकों तक पहुंचाया गया एवं विभिन्न गांवों की अलग अलग लिंक निचे दी गई है। आप भी इन लिंकों पर क्लिक कर विभिन्न गांवों के आयोजनों के वीडियो देखें।
ऊपनी कल्याणसर में उमड़े ग्रामीण, देखें रैली व सभा का लाइव- https://fb.watch/om_Ew5wDIi/
दुसारणा से देखें गोदारा की चुनावी सभा का लाइव- https://fb.watch/omUZYKWhK2/
बेनीसर गांव से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/omQ0uFtWWw/?mibextid=5k5fEy
समंदसर से देखें चुनावी सभा का लाइव- https://fb.watch/omMrpw_Bxe/
लखासर से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/omJ03i8Tsl/?mibextid=Nif5oz
भोजास की कांग्रेसी सभा का देखें लाइव- https://fb.watch/omT9gTaPNL/?mibextid=5k5fEy
कोटासर में आयोजित सभा का देखें लाइव- https://fb.watch/omXOa2AkkK/
गांव कल्याणसर नया से गोदारा की चुनावी सभा का देखें लाइव- https://fb.watch/on5nONyjaB/
गांव जाखासर नया से देखें कांग्रेस की सभा का लाइव- https://fb.watch/on6Ki8iCL7/
गांव जाखासर पुराना से देखें कांग्रेसी सभा का लाइव- https://fb.watch/onbU-ocgQr/
कुनपालसर में आयोजित सभा का देखें लाइव- https://fb.watch/onf5LTlX4R/
वार्ड 6 व 8 में देखें कांग्रेस की सभा का लाइव- https://fb.watch/onjb7urXAb/
मोमासर बास गोगामेड़ी के पास चुनावी सभा का देखें लाइव- https://fb.watch/onkUq2Bobv/?mibextid=5k5fEy
बिग्गाबास वार्ड 13 से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/onlMXXA39-/
बिग्गाबास के कार्यकर्ताओं से बोले गोदारा – https://fb.watch/onnc71s5Bt/



