May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-18 at 20.08.51

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवबंर 2023। क्षेत्र में आए दिन विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है। सालासर में कार्यरत फीडर इंचार्ज के साथ मारपीट का मामला आज पुलिस थाने पहुंचा। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33/11 केवी उपचौकी सालासर में फीडर इंचार्ज सुखदीप सिंह पुत्र जग्गासिंह जटसिख ने पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि 17 नवम्बर की रात करीबन 8.45 बजे नत्थूसिंह पुत्र केशसिंह व लक्ष्मणसिंह पुत्र महेंद्रसिंह राजपूत निवासी पुन्दलसर शराब के नशे में धुत होकर फीडर पर आए। उसे अकेला पाकर बिना किसी बात के मारपीट करने लगे। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर आस-पास के ग्रामीणों ने उसे छुड़वाया। आरोपी 33/11 केवी उपचौकी की लोकसीट उठाकर ले गए एवं जाते समय जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने मारपीट व राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।