May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवम्बर 2023। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेगें, यहां पर वे भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत को विजयी बनवाने का संकल्प स्थानीय कार्यकर्ताओं को दिलवाएगें। नड्डा का रोड़ शो मंगलवार दोपहर 1.30 बजे हाईस्कूल के सामने वाले मैदान से शुरू होगा एवं मुख्य बाजार के रास्ते घूमचक्कर तक पहुंचेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष आने का कार्यक्रम तय होने के बाद जबरदस्त उत्साह एवं जोश दिखाई दे रहा है एवं रोड़ शो की तैयारियों में जुट गए है।