






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 23 जुलाई 2020। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को बिजली बिल दिए ही नहीं है और बिल भरवाने की लास्ट डेट निकल गयी है। आडसर बास वार्ड संख्या 25 के उपभोक्ता रमेश कुमार भोजक ने संपर्क पोर्टल पर शिकायत करते हुए कहा कि लॉकडाउन के बाद से ही विभाग बिल नहीं दे रहा है। 20 जुलाई को अंतिम दिनांक दी गई थी उपभोक्ताओं को सूचना प्राप्त नहीं हो सकी और अब विभाग पैनल्टी लगा कर बिल की राशि वसूल कर रहा है। गांव सातलेरा में भी ग्रामीणों को भी लास्ट तिथि 24 जुलाई बताई गई है और बिल अभी तक उपभोक्ताओं के पास नहीं पहुंचे है इससे ग्रामीण विभाग को पैनल्टी नहीं लेने की मांग की है। ग्रामीण का आरोप है कि बिल पहुंचाने के लिए संबंधित कार्मिक घर तक नहीं पहुंचाते है और विभाग घरों तक बिजली बिल दिए जाने के लिए अपने कार्मिक को पाबंद करें।



