






मारपीट के आरोप में दो जनों के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा थाने में एक युवक ने अपने ही गांव के दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। टेऊ सूडसर निवासी 25 वर्षीय बाबूलाल पुत्र जगदीश प्रसाद भादू ने इसी गांव के रामप्रताप व हरिराम के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 19 नवबंर को शाम 7 बजे दोनों ने उसके साथ थाप मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मनोज कुमार को दी गई है।
एक को किया शांतिभंग में गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को एएसआई पूर्णमल ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए कल्याणसर नया निवासी 28 वर्षीय भूराराम जाट को शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार किया।
राणासर सहित आधा दर्जन गांवो में युवाओं ने की मतदान की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2023। मतदान जागरूकता संगठन के युवाओं ने मतदान का बहिष्कार करने वाले गांव राणासर पहुंच कर ग्रामीणों से मतदान शत प्रतिशत करने की अपील की। युवाओं ने रानासार नरुकान व हंसावतान में भी मतदान के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। उन्होंने ने अनेक ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताते हुए लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखने के साथ मतदान करने की शपथ भी दिलवाई। अभियान के संयोजक एडवोकेट प्रवीण पालीवाल ने बताया की अभियान के दौरान आज प्रचार दल गांव बाना, ऊपनी, कल्यानसर नया, कल्याणसर पुराना, जाखासर नया, राणासर नरूतान एवं राणासर हंसावतान में पहुंचा व मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष गोपाल चाहर, उपाध्यक्ष अल्ताफ सिलावट, रवि बारूपाल, सुरेश घोटिया साथ रहें।

बेजुबान के बचाए प्राण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के किसान जगदीश जाखड़ व चुनाराम जाखड़ ने कुत्तों के चंगुल से एक गर्भवती हिरणी को बचाया। दोनों ने उसे श्रीडूंगरगढ़ पशु चिकित्सालय लाकर ईलाज करवाया और वन विभाग के सुपुर्द किया।




