






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवबंर 2023। विधानसभा चुनाव का उत्सव का पूरे प्रदेश का प्रत्येक नागरिक उल्लास के साथ मना रहा है। प्रचार, हार जीत के आंकलन में हर गली हर नुक्कड़ की चर्चा में सैंकड़ो नागरिक व्यस्त है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बारे में कुछ विशेष जानकारी जिसे आप जानना चाहते है आप तक पहुंचा रहा है। बता देवें पूरे क्षेत्र में श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित 103 गांव के कुल मतदाता 2,65,926 मतदाता है। जिनमें श्रीडूंगरगढ़ शहर 41,924, श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीण 1,77,661 और नोखा क्षेत्र के गांवो से 48,341 मतदाता है। लोकतंत्र में हर एक वोट अमूल्य है और ऐसे में शत प्रतिशत मतदान के लिए अनेक जागरूकता प्रयास किए गए है। बड़े गांवो में अधिक वोट है और इन गांवो में मतदाता भी धड़ों के रूप में बंटते नजर आ रहें है। इन गांवो की जोड़ तोड़ व गणित पर हर एक प्रत्याशी की पूरी नजर है और वे प्रयासों में भी जुटें है। श्रीडूंगरगढ़ शहर के बाद गांव मोमासर में सर्वाधिक 9,969 मतदाता है और सभी प्रत्याशियों ने वोटर को रिझाने के पूरे प्रयास यहां किए है। वहीं गांव रीड़ी 7,645 मतदाता और गांव में बिग्गा 5,305 मतदाता है। सभी प्रत्याशियों की नजर एक एक वोट पर है और जबरदस्त प्रयास मतदान हासिल करने के लिए किए जा रहें है।
पांच हजार से कम मतदाता वाले गांव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच हजार से कम में बाधनूं 4,989, पूनरासर 4,442, सेरूणा में 4,259, कुचौर अगुणी 4,064 में मतदाता है। वहीं गांव ठुकरियासर 3962 है और मतदाता, गांव दुलचासर 3915 मतदाता, धनेरू 3855, बाना 3842, धीरदेसर चोटियान 3796, साधासर 3759, गुसाईंसर बड़ा में 3752, लिखमीसर उत्तरादा 3532, सावंतसर 3508, ऊपनी 3332, आड़सर 3153, लखासर गजपुरा में 3116, बिग्गाबास रामसरा 3072, तोलियासर 3017, लालमदेसर बड़ा 3011 मतदाता है।
तीन हजार से कम मतदाता वाले गांव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन हजार से कम मतदाता वाले गांव उदरासर में 2866, सोवा में 2849, कुचौर आथूणी में 2845, सोनियासर मीठिया-ऊंचाईड़ा 2808, कल्याणसर नया 2802, देराजसर 2750, राजेडू 2714, लिखमादेसर 2714, बेरासर 2693, जेतासर 2534, बाडेला 2528, बरजांगसर 2524, इंदपालसर सांखलान-बड़ा 2486, मंसूरी 2481, बापेऊ 2481, कूकनिया 2438, जाखासर 2436, समंदसर 2374, सुरजनसर उदासर चारणान 2365, पुनंदलसर 2317, कुतांसर 2308, बेनीसर 2246, कल्याणसर पुराना 2241, कितासर भाटियान 2227, टेऊ 2163, मोरखाणा आथूणा 2093, बींझासर 2089 मतदाता है। क्षेत्र के गांव जहां दो हजार से कम मतदाता है वे गांव सूडसर 1996, सिंधू 1871 जालबसर 1842, सोनियासर शिवदानसिंह-गोगलियान-गोदारान 1831, गजरूपदेसर 1830, बनियां 1817, डेलवां 1778, लालमदेसर छोटा 1750 माणकरासर, 1667 जोधासर 1616, कुनपालसर 1602, केऊ पुरानी 1598, झंझेऊ 1597, लालासर 1596, लोढेरा 1590, सत्तासर 1562, धीरदेसर पुरोहितान 1558, जैसलसर 1520, कितासर बीदावतान 1514, उत्तमादेसर 1495, गोपालसर 1489, पंडरिकजी 1430, बीदासरिया 1427, लिखमीसर दिखणादा 1396, अमृतवासी सुरजनवासी 1247, नोसरिया 1209, इंदपालसर गुसाईंसर 1192, इंदपालसर हीरावतान 1137, मेऊसर 1124, बापेऊ पुरोहितान 1123, लाखनसर 1122, किरतासर 1050, हेमासर 1010, भोजास 1006 मतदाता है।
एक हजार से कम मतदाताओं वाले गांव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वहीं एक हजार से कम मतदाता सातलेरा 962, धर्मास 896, बीरमसर 833, मिंगसरिया 815, लालासर 810, कोटासर 795, हथाणा 744, अभयसिंहपुरा 725, जाखसर पुराना 720, नारसीसर में 691, धोलिया 739, राणासर नरूकान-हंसावतान 679, मेहरामसर 633, दुसारणा बड़ा-दुसारणा पीपासरिया 611, राजपुरा 350, सालासर 540, लाधड़िया 331, जयसिंहदेसर कलिया 526, शीतलनगर 316 मतदाता है।



