






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 नवबंर 2023। चुनाव तेरे रंग अनेक है। मतदान के दिन आज अनेक दृश्य चर्चा का विषय बने और बूथ पर कतारों में खड़े मतदाताओं का ध्यान आकर्षित किया। आप भी पढें अचंल से खबर और देखें सभी फोटो। कालूबास से नौरंगनाथ व बाबू की बारात गांव बंबलू के लिए रवाना हुई। बारात की गाड़ी रूकवा कर दोनों दुल्हों ने हाई स्कूल में बने बूथ पर पहले अपना मत दिया व उसके बाद पुन: रवाना हुए। सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि दुल्हों को देख कर ये भी बूथ पर चर्चा का विषय बना। जालबसर में 4 बजे तक शानदार वोटिंग हुई है। बीएलओ श्रवण सारस्वत व जगदीश प्रसाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव 79.58 प्रतिशत मतदान पूर्ण हो गया है। यहां भाग 46 में 805 वोट तथा 47 में 661 वोट पोल हुए है। मतदाताओं में लोकतंत्र के पर्व को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल है। गांव बाडेला में 4बजे तक 1680 वोट पोल हुए है जो 66.45% मतदान हुआ है। ग्रामीण यहां उत्साह के साथ वोट पोल कर रहें है। गांव इंदपालसर हीरावतान में 1137 वोटों में से 70% वोट पोल हो गए। गांव के जागरूक युवाओं ने एक एक वोट को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी से वोट पोल करवा रहें है। गांव उदरासर में 80 वर्षीय केशराराम गोदारा ने चर्चाएं बटोरी। उन्हें उनका पोता लेकर आया और वोट देने की पेशकश की तो गोदारा ने कहा मेरा वोट मेरा अधिकार, इस पर सभी ने उनकी सराहना करते हुए पहले मतदान करवाया। गांव कोटासर में 5.30 बजे तक 80.13%मतदान हो गया है। इंदपालसर सांखलान व लिखमादेसर से भी मशीन धीरे काम करने की शिकायतें आ लगातार आ रही है। वहीं गांव बाडेला में बूथ नबंर 224 पर ईवीएम मशीन खराब होने पर तुरंत बदली गई है।





































