






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवबंर 2023। पूरे जिले में डीजे पर प्रतिबंध है परंतु चुनावी प्रचार के दौरान ग्रामीण इलाकों में प्राय: सभी स्थानों पर समर्थकों द्वारा डीजे के साथ रैलियां निकाली गई। एक युवक द्वारा एक रैली के लाइव प्रसारण के बाद पुलिस द्वारा दो डीजे संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने का मामला सामने आया है। ऐसे में एक शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उपखंड अधिकारी द्वारा सीओ को जांच के लिए पत्र दिया गया। सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने संबंधित थाना सेरूणा को जांच के लिए पत्र भेजा गया। सेरूणा थाने द्वारा जांच के आधार पर रविवार को आरएनसी एक्ट व मोटरयान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सेरूणा पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 नवबंर को दर्ज परिवाद के अनुसार पैन ड्राईव में मौजूद वीडियो 18 नवबंर को टेऊ सूडसर में निकाली गई रैली का है जिसमें 2 डीजे बजते दिखाई दे रहें है। ये वीडियो बाबूलाल महिया नाम के एक यूजर द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव आकर अपलोड करना पाया गया है। इसमें 2 अज्ञात डीजे मालिकों द्वारा बिना वैध परमिशन या लाईसेंस के अपना डीजे बजाया है। पुलिस ने दो अज्ञात डीजे संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच एएसआई चैनदान को दे दी गई है।



