






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवबंर 2023। तोलियासर के प्रसिद्ध विश्व रक्षक भैरव मंदिर में बाबा के अवतरण दिवस पर 4 दिसंबर से 6 दिसंबर तक तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव का विशाल आयोजन होगा। 4 दिसबंर सोमवार की रात्रि को 9 बजे से मंदिर प्रांगण में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में भजन कलाकार पंडित अशोक देराश्री, सूर्या भाई, राधेश्याम सहित मास्टर नानू एंड पार्टी अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 5 दिसंबर, मंगलवार को मंदिर प्रांगण में ही सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। जिसमें अनेक श्रद्धालु दर्शन के साथ रक्तदान के पुण्य का लाभ भी लठाएंगे। इसी दिन सुबह की ज्योत आरती के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार की रात को ही 9 बजे से मंदिर में श्रीभैरव अष्ठोत्तर शतनाम जप का पाठ किया जाएगा। वहीं 6 दिसबंर बुधवार को सुबह 4 बजे रूद्राभिषेक के साथ बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। तीन दिन के अवतरण दिवस समारोह के दौरान सैंकड़ों श्रृद्धालु मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगेगे। श्रीभैरव भक्त मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजन संबंधी तैयारियां उत्साह के साथ की जा रही है। आयोजन संबंधी आमंत्रण पत्र का पूजन भी विधि विधान के साथ रविवार रात मंदिर में किया गया।




