May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 नवंबर 2023। आज श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया गया है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन गुरू नानकजी के जन्मोत्सव पर सिख धर्म में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। सिख समुदाय के उत्साही युवाओं ने घुमचक्कर के पास बीदासर रोड पर गुरू नानकदेव जी का पूजन कर लंगर लगाया है जहां प्रसाद के रूप में भोजन की सेवा दी जा रही है। संगत सदस्य राजिंदर सिंह ने बताया कि सिख समाज में हर एक सरदार द्वारा अपनी कमाई में 10 प्रतिशत राशि सेवा कर्म के लिए निकालने का धर्म है और आज यहां युवाओं द्वारा सामूहिक सहयोग से लंगर का आयोजन किया गया है। हरजिंदर सिंह ने बताया कि लंगर का मतलब है बिना किसी भेदभाव, जाति और ऊंच नीच की भावना के एक साथ एक ही रसोई में बना भोजन सभी को प्रेम से नि:शुल्क करवाना है। यहां अस्थाई टैंट लगाकर नवदीप सिंह, तेजसिंह, दिवान सिंह, कुंदन खत्री सहित अनेक युवा लंगर में स्वयं सेवाएं भी दे रहें है। ये युवा यहां अपने-अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े कामकाज के साथ आज अपनी संस्कृति के अनुरूप अपनी सेवाएं लंगर के रूप में दे रहें है। कस्बेवासियों के लिए ये नया अनुभव है और वे प्रसन्न होकर इसकी सराहना भी कर रहें है। बता देवें हमारा छोटा सा शहर श्रीडूंगरगढ़ आजकल अनेक धर्म व समुदायों की मिश्रित संस्कृति वाला क्षेत्र बन रहा है जिससे यहां नागरिकों का हर दिन आपसी स्नेह व सहयोग के रंगों से सजा हुआ नजर आ रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समूह सिख संगत के युवाओं ने मनाया प्रकाश पर्व, किया गुरू नानकदेवजी का पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगत के युवाओं ने लंगर की सेवा बरताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लंगर में परंपरागत रूप से दाला, रोटी व जलेबी का भोग लगाया गया।