May 21, 2026
ca45c852-1863-49bf-a942-066c45bef181

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जुलाई 2020। क्षेत्र में कोरोना लगातार बढ़ रहा है बुधवार को नए 7 ओर पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। विदित रहे कि बैंक ऑफ बड़ौदा की श्रीडूंगरगढ़ शाखा के एक कार्मिक के बीकानेर में संक्रमित होने के बाद चिकित्सा विभाग द्वारा कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में मंगलवार को विशेष जांच शिवीर आयोजित किया गया था। इस कोरोना के विशेष जांच शिविर में रविवार को पॉजिटिव आए बैंक कर्मी के कॉन्टेक्ट हिस्ट्री वालों 42 लोगो के सेंपल लिए गए थे। अभी जारी रिपोर्ट में उसमें 7 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है।