May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-30 at 19.21.10

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 नवंबर 2023। आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा बीकानेर में स्थित जिला कार्यालय में मतगणना अभिकर्ताओ की कार्यशाला का आयोजन किया। जिले की सातों विधानसभाओ के प्रत्याशी, मतगणना अभिकर्ता एवं चुनाव अभिकर्ता के साथ 3 दिसंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव मतगणना के समय बरती जाने वाली सावधानियां एवं नियमों के बारे में जानकारी दी गयी। भाजपा जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया भाजपा संभाग कार्यालय में मतगणना अभिकर्ता की कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.आर.चौधरी, जिलाध्यक्ष शहर विजय आचार्य, भाजपा पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी जेठानन्द व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत, सत्यप्रकाश आचार्य, रामगोपाल सुथार सहित सभी सातों विधानसभाओं के चुनाव निर्वाचन अभिकर्ता शामिल हुए। कार्यशाला को सम्बोधित करते सीआर चौधरी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में निर्वाचन अभिकर्ता का महत्वपूर्ण काम मतगणना की देखरेख करना होगा तथा उन्हें अनेक प्रकार की विशेष सावधानी रखनी होगी। चौधरी ने मतगणना के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी और किस प्रकार सावधानी बरतनी उसके बारे में विस्तृत रूप से बताया। बैठक में मोहन सुराणा, नरेंश नायक, श्याम पचारिया, देवीलाल मेघवाल, सवाई सिंह सहित भाजपा जिला पदाधिकारी व निर्वाचन अभिकर्ता, भाजपा प्रत्याशी व चुनाव अभिकर्ता शामिल हुए।