May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2023। विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी बहुत जरूरी है। खेल से बच्चे जीवन के विभिन्न पक्षों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाना सीखते है और वास्तविक समस्याओं के साथ समायोजन सीख पाते है। ये बात आज क्षेत्र के सेसोमूं स्कूल में 21वीं अंतर्सदनीय एथलेटिक मीट 2023-24 के समारोह में मुख्य अतिथि गवर्नमेंट ऑफ राजस्थान के रिटायर्ड सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, गणेशनाथ सिद्ध ने कही। सिद्ध ने सर्वोत्तम विकास के लिए खेल का महत्व बताते हुए बेल्ट सर्विस में इसकी बढ़ती भूमिका के बारे में भी विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। समारोह में सेसोमू के पूर्व सफल विद्यार्थी डॉ. ध्रुवि जोशी और इंडियन एयर फोर्स में पैरा जंपिग इन्सट्रक्टर संजीव बेनीवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। जोशी व बेनीवाल ने विद्यार्थियों को अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसी मार्ग पर कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शाला के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने बच्चों को खेल की भावना से खेलने व विद्यालय का नाम रोशन करने की बात कही। शाला प्राचार्य मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों को आभार जताते हुए सभी छात्रों को खेल के महत्व के बारे में बताया व खेलों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा व विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं में सक्रिय रहा।
किया विजेताओं को पुरस्कृत, अभिभावक भी हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल समारोह के दौरान विभिन्न ट्रेक एवं फिल्ड इवेंट्स जैसे- 100मी. छात्र हीट-1, 100मी. छात्र हीट-2, 50मी. छात्रा फाइनल, 200मी. छात्र हीट-1, 200मी. छात्र हीट-2, 200मी. छात्रा हीट-1, 200मी. छात्रा हीट-2, 200मी. जूनियर रेस, 50मी. रेस, 200मी. छात्र फाइनल, जेवलिन थ्रो, 200मी. छात्रा फाइनल, शोट पुट थ्रो छात्रा, शोट पुट थ्रो छात्र, 110 मी. हर्डल हीट-1, 110 मी. हर्डल हीट-2, 400मी. छात्र हीट-1, 400मी. छात्र हीट-2, 400मी. छात्रा हीट-1, 400मी. छात्रा हीट-2, 4-400 मी. रिले छात्र, 4-400 मी. रिले छात्रा, डिस्कस थ्रो, 1500मी. छात्र फाइनल, 400मी. छात्र फाइनल आदि का आयोजन हुआ। जिनमें विद्यालय के चारों सदनों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया। सभी खेलों में विजेताओं को पूरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महावीर माली, सुभाष शास्त्री, पूर्व छात्र संदीप सोनी, कैप्टन रामकिशन नाई, अभिभावकगण पियूष स्वामी, जयकिशन दातवानी, संदीप कुमार शर्मा, विवेक श्यौरान, शाला प्रबंधक सहीराम जानु सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिटायर्ड एसपी गणेशनाथ सिद्ध ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के साथ खेल समारोह प्रारंभ हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राचार्य मनोज अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार जताया।