May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2023। आज शुक्रवार का दिन पूरा हुआ और रविवार को विधानसभा चुनाव का परिणाम आना है। प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थकों को बेसब्री से परिणाम का इंतजार है और इस दौरान सोशल मीडिया पर अपने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जीत के दावे भी किए जाने लगातार जारी है। चुनाव आयोग की बंदिश हटने के साथ ही अनेक एग्जिट पोल भी जारी हो गए है और इन सब ने आमजन का कन्फ्यूजन ओर बढ़ा दिया है। इन सब के बीच प्रशासन परिणाम के साथ व बाद में शांतिपूर्ण माहौल की जिम्मेदारी निभाने के लिए आज पुन: मुस्तैद नजर आया। आज हथियारबंद सुरक्षा बलों ने बाजार में फ्लैग मार्च निकाला और शांति का संदेश दिया। इस दौरान स्थानीय पुलिस विभाग के साथ अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने मार्च में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में शाम को सुरक्षा बलों ने निकाला पैदल मार्च।