






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 दिसंबर 2023। कहीं नन्हें मुन्नों ने मिट्टी के घरोंदे सजाए तो कहीं सुदंर चित्र बनाए, कहीं खूब खेल खेले तो कहीं कलात्मक वस्तु अपने नन्हें हाथों से सजाई, ये नजारें आज क्षेत्र की सरकारी स्कूलों में नजर आया। जहां पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के बच्चों के साथ शिक्षकों ने निपुण मेलों का आयोजन किया। बच्चों ने अपनी बौद्धिक क्षमता व हस्त कौशल का प्रदर्शन किया व खेल भी खेलें। दिनभर स्कूलों में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में बच्चों ने इसमें भाग लिया। सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत ने बताया कि बच्चों ने बेहद रूचि के साथ आयोजन में भाग लिया व बढ़चढ़ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इससे बच्चों सहित शिक्षकों में भी उत्साहवर्धक माहौल रहा और विभिन्न प्रकार के बच्चों ने अलग अलग गतिविधियों में “खेल खेल में सीखने” का लक्ष्य भी हासिल किया। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रधानाचार्या विमला गुर्जर ने बताया कि निपुण मेले के आयोजन में बच्चों ने खूब भाग लिया व अपनी क्षमताओं के बारे में जाना। इस दौरान पूरा स्टाफ सक्रिय रहा व व्यवस्थाओं में जुटा रहा। वहीं गांव उदरासर के वैद्य मघाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया। स्कूल में बच्चों ने खेलों में भाग लिया व चित्रकला का प्रदर्शन, मिट्टी के खिलौने बनाने की कला का प्रदर्शन भी किया। यहां विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान अभिलाषा, आकांक्षा, महेंद्र, मोहरसिंह, रामकेश, श्रवण कुमार, अनिल, सुभाष, बाबूलाल, रामकुमार, श्यामसुंदर, दुलदास, ओमप्रकाश, गणेश, प्रकाश आदि मौजूद रहें व अपनी सेवाएं दी।


















