May 21, 2026
01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शामिल नोखा पंचायत समिति की 14 पंचातयों में भी भाजपा को शानदार वोट मिले है। यहां पर जहां भाजपा को खासा पीछे रहने का अनुमान लगाया जा रहा था लेकिन भाजपा ने सभी आंकलनों को ध्वस्त कर यहां पर 7878 वोट लिए है। वहीं माकपा के गिरधारीलाल महिया ने इन गांवों में 9832 वोट एवं सबसे ज्यादा कांग्रेस के मंगलाराम गोदारा ने 10703 वोट लिए है। इन पंचायतों में मंगलाराम गोदारा के पास महिया से 871 वोट एवं ताराचंद सारस्वत से 2825 वोट आगे रहे है। वहीं महिया भी इन गांवों में तारांचद सारस्वत से 1954 वोट आगे रहे है। लेकिन सारस्वत के पास श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से मिली बढ़त एकछत्र है एवं अभी भी सारस्वत 10 हजार से अधिक वोटों से लीड कर रहे है।