






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसम्बर 2023। भाजपा का कुल वोट का आंकड़ा 65 हजार पार कर चुका है और यह अंतर और बढ़ गया है। निर्वाचन विभाग द्वारा घोषित आंकड़े में सारस्वत ने 64674 ईवीएम में एवं 329 पोस्टल बैलेट से वोट प्राप्त किए है। इन्हें मिला कर अब भाजपा का फाईनल स्कोर 65004 हो गया है। इसी प्रकार दूसरे नम्बर पर रहे कांग्रेस के मंगलाराम गोदारा ने 56982 ईवीएम में एवं 465 पोस्टल बैलेट, कुल 57447 वोट हासिल किए है। तीसरे नम्बर पर रहे गिरधारीलाल महिया ने 55981 एवं 300 वोट बैलेट से कुल 56281 वोट हासिल किए है। भाजपा ने अपने निकटतम कांग्रेस को 7557 वोटों से हराया है। हांलाकी अभी एक और मशीन की गणना होनी बाकी है तो यह स्कोर और अधिक बढ़ेगा।
थोड़ी देर में होगें बीकानेर से रवाना, शहर में एक साथ मन रही है होली व दिवाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसम्बर 2023। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत अभी बीकानेर में मतगणना स्थल पर ही है एवं कुछ ही देर में कार्यकर्ताओं के साथ श्रीडूंगरगढ़ के लिए रवाना होगें। कार्यकर्ताओं ने वहां बाहर ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है एवं यहां श्रीडूंगरगढ़ शहर में भी 22वां राऊंड पूरा होने के साथ ही शुरू हुए पटाकों का दौर घंटों तक चलता रहा। लोगों ने दिपावली की तर्ज पर जम कर पटाके छोड़े एवं बाजार में, मोहल्लों में अनेकों जगहों पर खुशियां मनाई। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा के चुनाव कार्यालय में पहुंचे है एवं एक दूसरे को बधाईयां देते हुए ढोल नगाड़ों पर नाचते हुए गुलाल के साथ खुशियां की होली खेल रहे है।










