May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2023। विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद के चुनाव की प्रक्रिया आज प्रारंभ हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी मोहनलाल सुनार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 11 बजे से 2 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए 7 आवेदन व सचिव पद के लिए 4 आवेदन प्राप्त हुए है। नामांकनों की जांच कर ली गई है और सभी आवेदन सही पाए गए है। चुनाव अधिकारी प्रथम कैलाश सारस्वत व चुनाव अधिकारी द्वितीय राधेश्याम दर्जी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत, भागीरथ सिंह, नारायणप्रसाद जोशी, रामलाल नायक, राजूराम जाखड़, बाबूलाल सारस्वत व पुखराज तेजी ने पर्चा भरा है। वहीं सचिव पद के लिए एडवोकेट बजरंगलाल शर्मा, ओमप्रकाश मोहरा, प्रवीण पालीवाल व धर्मेंद्रसिंह शेखावत ने अपना नामांकन दाखिल किया है। बता देवें कल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक नाम वापसी का समय है और मतदान 8 दिसम्बर को होगा। 8 दिसबंर को सुबह 10 बजे से 3 बजे तक मतदान होगा व उसके तुरंत बाद ही गिनती व परिणाम घोषित किए जाएंगे।