May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसबंर 2023। शहर में वार्ड 3 की रिक्त सीट पर चुनाव की तिथि घोषित हो गई है। आगामी 10 जनवरी 2024 को मतदान व 11 जनवरी को मतगणना होगी। बता देवें पूर्व पार्षद जगदीश पुरोहित के निधन के बाद ये सीट रिक्त हो गई थी।
आयोग ने उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 अगस्त 2023 तक राज्य के नगरीय निकायों में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए सदस्यों के 8 पदों पर उप चुनाव कराने का निर्णय लेते हुए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार 26 दिसम्बर को लोक सूचना जारी होगी, 30 दिसम्बर प्रात: 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। जिनकी संवीक्षा 1 जनवरी 2024 प्रात: 10.30 बजे से होगी। नाम वापसी 3 जनवरी 2024 दोपहर 3 बजे तक वापस ली जा सकेगी। 4 जनवरी को चुनाव चिन्हों का आवंटन तथा 10 जनवरी को प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान तथा 11 जनवरी को प्रात: 9 बजे से मतगणना तिथि निर्धारित की गई है।

इन स्थानों पर होंगे चुनाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अजमेर जिले की केकड़ी नगरपरिषद के वार्ड 9, नगरपरिषद बांसवाड़ा के वार्ड 9, बीकानेर जिले की नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ के वार्ड 3, दौसा जिले की नगरपालिका महवा के वार्ड 14, नगरपरिषद धौलपुर के वार्ड 51, नगरपरिषद कुचामनसिटी के वार्ड 7, पाली जिले की नगरपालिका तख्तगढ़ के वार्ड 17, सवाईमाधोपुर नगरपरिषद के वार्ड 5 के लिए यह उपचुनाव होंगे। उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।