






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 दिसबंर 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के नागरिक जो समय पर ब्याज की राशि नहीं चुका पाए है और उनके खाते एनपीए हो गए है उन सभी के लिए बड़ी खबर एसबीआई व पीएनबी बैंक की ओर से आई है। एसबीआई के ब्रांच मैनेजर राकेश ओला ने बताया कि 20 लाख तक के एनपीए हुए खातों को एकमुश्त समझौता किया जाएगा। वहीं पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 10 लाख तक के एनपीए खातों पर एकमुश्त समझौता किया जाएगा। जिन खाताधारकों के खाते में खेती में हुए नुकसान या अन्य कारणों से समय पर ब्याज राशि नहीं चुकाई है उनके खाते एनपीए हो गए है। और ऐसे ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा जिससे खाता धारकों का सुधार होगा।



