May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव पद पर चुनाव की मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। बार संघ के सदस्य 117 वकील संघ अध्यक्ष व सचिव का चुनाव करेंगे। प्रत्याशियों ने एक एक वोट तक संपर्क साधने के प्रयास किए है। कुछ सदस्य जो बाहर है उन्हें भी यहां आकर वोट देने का आग्रह किया गया है। ध्यान रहें अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सत्यनारायण प्रजापत, भागीरथ सिंह, नारायणप्रसाद जोशी, रामलाल नायक व पुखराज तेजी चुनाव लड़ रहें है वहीं सचिव पद के लिए एडवोकेट ओमप्रकाश मोहरा व धर्मेंद्रसिंह शेखावत की टक्कर है। मुख्य चुनाव अधिकारी मोहनलाल सुनार के निर्देशन में मतदान प्रक्रिया जारी है।