August 30, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2023। आस पास की बड़ी खबर में सनसनीखेज खबर बीकानेर शहर से आई है। यहां एक ही परिवार के पांच जनों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार मुक्ताप्रसाद कॉलोनी का सोनी परिवार की घटना है जिसमें कर्ज से परेशान होकर परिवार के पांच सदस्यों ने अपनी जान दे दी है। परिवार के 4 जनो ने फंदे से लटक कर जान दी है वहीं एक ने ज़हर का सेवन किया है। इनमें पति पत्नी सहित 3 बच्चों ने आत्महत्या की है। पड़ोसियों की सूचना पर एसपी तेजस्विनी गौतम सहित पुलिस मौके पर पहुंची है।