






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2023। विश्व हिंदू परिषद की बैठक शनिवार को परिषद जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अतिथि रूप में मौजूद रहे प्रांत मंत्री परमेश्वर कुमार एवं प्रांत कार्यालय प्रमुख प्रेमसिंह ने परिषद की आगामी कार्य योजनाओं के बारे में बताया एवं धर्मरक्षा समर्पण निधी अभियान का महत्व बताया। इस मौके पर आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर उदघाटन समारोह में हर घर, हर गांव, हर ढ़ाणी को शामिल करने का आह्वान किया। प्रांत मंत्री ने बताया कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर उदघाटन के अवसर पर हर घर में दीपक जलाने, सजावटें करने एवं श्रीराम पूजन करने का विहिप द्वारा आह्वान किया जाएगा एवं श्रीडूंगरगढ़ प्रखण्ड में धर्मरक्षा समर्पण निधी अभियान को जिम्मेदारी से पूर्ण करने को कहा। इकाई अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी एवं मंत्री संतोष बोहरा ने गत आठ माह में स्थानीय स्तर पर हुई गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक वासुदेव सारस्वत ने बजरंग दल के श्रीडूंगरगढ़ संयोजक के रूप में कस्बे के युवा विमल शर्मा (लालजी) को दायित्व प्रदान किया है। बैठक में भैराराम डूडी भी मौजूद रहे एवं विभिन्न विषयों पर चर्चा की।




