






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2023। अयोध्या से पवित्र पीले चावल निमंत्रण स्वरूप आज आडसर बास के श्रीराम मन्दिर पहुंचे तो अयोध्या सरकार के जयकारों से मन्दिर गूंज उठा। विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगल कलश सिर पर रख कर कलश का पूजन संपन्न करवाया। सारस्वत ने राम भक्तों से अयोध्या जाने का कार्यक्रम बनाने की बात कहते हुए कहा कि जो लोग अयोध्या नहीं जा पाएं वे 22 जनवरी 2024 को अपने घरों में दीपक जलाकर मीठा बनाएं और रामलला की मूर्ति स्थापना का उत्सव जरूर मनाए। पंडित देवकिशन छंगाणी, भवानी देराजसरी व बनवारी आसोपा ने वैदिक मंत्रों के साथ ‘राम आएंगे’ भजन गाकर वातावरण राममय बना दिया। इस दौरान विहिप के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, भंवरलाल दुगड़, प्रदीप जोशी, सन्तोष बोहरा, श्याम सुंदर जोशी, वासुदेव सारस्वत, भवानी तावनिया सहित विभिन्न संगठनों की महिलाएं व युवतियां भी मौजूद रही। सभी ने एक दूसरे को राम मंदिर निर्माण की बधाईयां दी व घर घर पीले चावल बांटने में सेवा देने के बारे में चर्चा की।







