May 20, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2023। क्षेत्र में इन दिनों ग्रामीण अंचल में क्रिकेट प्रतियोगिताओं की धूम मची है और खिलाड़ियों के लिए खूब मौके खेल के मिल रहें है। गांव बिंझासर में आगामी 5 जनवरी से वीर तेजाजी क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-8 खेला जाएगा। प्रतियोगिता में चमचमाती ट्राफी के साथ विजेता टीम को 31000 नगदी व उपविजेता टीम को 21000 रूपए नगदी के पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन गांव के खेल मैदान में शुक्रवार सुबह 8 बजे सरपंच मुखराम नैण व पूर्व सरपंच पुरखाराम गोदारा द्वारा किया जाएगा। आयोजक मंडल द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए क्रिकेट टीमों के प्रतिनिधि 8290146008 या 7568226674 पर संपर्क कर सकते है।