May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2023। अयोध्या में राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे पवित्र चावल को 200 गुणा किया जाएगा। आज सुबह मातृशक्ति ने इसके लिए तैयारियां की। आड़सर बास के ठाकुरजी (मूंधड़ा) मंदिर में सुबह शुभ मुहुर्त में राम नाम जप के साथ मातृशक्ति ने 2 क्विंटल चावल पर हल्दी लगाकर उन्हें पीला किया। अयोध्या से आए पवित्र चावलों को इनमें मिला कर 200 क्विंटल किया जाएगा। पवित्र चावल को श्रीराम मंदिर से 23 दिसंबर को गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु ठाकुरजी मंदिर लाएंगे व यहां उसे 2 क्विटंल चावलों में मिला लिया जाएगा। बता देवें विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में क्षेत्र में राम उत्सव की व्यापक तैयारियां की जा रही है। आगामी 1 जनवरी 2024 से ये चावल पूरे अंचल में घर-घर वितरित करते हुए अयोध्या चलने का न्यौता दिया जाएगा। वहीं अयोध्या नहीं जाने वाले नागरिकों से राम लला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव अपने घर में मनाने के लिए आग्रह किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं राम नाम जप के साथ किया राम-काज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इन्हीं चावलों में अयोध्या से आए चावल मिलाकर 200 गुणा किए जाएंगे
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज मातृ शक्ति ने ठाकुरजी मन्दिर में 2 क्विंटल चावल हल्दी से पीले किए।