






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2023। गांव सूडसर की वीर तेजाजी गौशाला में आगामी 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक गौसेवार्थ गौकथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। गौकथा का वाचन चरणदास जी महाराज करेगें। गौकथा के पूर्ण होने पर 28 दिसंबर की रात विशाल भजन संध्या का आयोजन किया होगा जिसमें प्रसिद्ध भजन कलाकार ओमजी मुंडेल द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। गौशाला समिति के अध्यक्ष कोडाराम भादू ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के प्रचार-प्रसार के लिए गौशाला प्रांगण में गौ कथा एवं भक्ति भजन संध्या के बैनर का विमोचन सोमवार को किया गया। समिति के महेन्द्र सारण व जुगलकिशोर ने बताया कि आयोजन की व्यापक तैयारियां की जा रही है व सूडसर गांव के ग्रामीण आयोजन की तैयारियों में जुटे है। आयोजन में सूडसर सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।



