May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसंबर 2023। अन्तर्विश्ववद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग की प्रतियोगिता में क्षेत्र के गांव बींझासर की पूजा सियाग ने राष्ट्रीय स्तर पर चयन हासिल किया है। पूजा की सफलता से गांव में खुशी की लहर छा गई है व खेल प्रमियों में उत्साह का माहौल है। पूजा ने राष्ट्रीय स्तर बुंदेलखंड (मध्यप्रदेश) में राजस्थान की टीम की कप्तानी की पारी भी खेली है। पूजा मूलत: पलाना गांव के बीरबलराम सियाग की पुत्री है और बचपन से ही अपने नाना खिंयाराम भूकर के पास रहकर पढ़ाई कर रही है। डूंगरगढ़ महाविद्यालय की छात्रा पूजा बचपन से ही स्पोर्ट्स में मेधावी छात्रा रही है व स्कूल स्तर पर भी एथेलेटिक्स में नेशनल लेवल तक अपना प्रदर्शन दिखा चुकी है। पूजा का सपना भारतीय महिला कबड्डी टीम का नेतृत्व करना है| पूजा के चयन पर बींझासर स्कूल स्टाफ और परिजनों ने खुशी जताई है।

बीकानेर जिले से दो युवतियों का चयन, ये है 12 सदस्यीय टीम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीझांसर, श्रीडूंगरगढ़ से पूजा का चयन होने के साथ ही लूणकरनसर के नाथवाणा की सुमित्रा स्वामी का चयन भी महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। बुंदेलखंड ( मध्यप्रदेश) में 21 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के विश्वविद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। 12 सदस्यीय दल में बीकानेर जिले की दो लड़कियों का चयन हुआ है जिसमें पूजा श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय तथा सुमित्रा सीबीआर कॉलेज लूणकरनसर की छात्रा है। टीम आज बीकानेर से कोच शिल्पा राठौड़ की अगुवाई में बुंदेलखंड के लिए रवाना हुई है। दल को निदेशक (शाशि) डॉ. यशवंत गहलोत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। 12 सदस्यीय दल में प्रियंका, पायल, ज्योति ( वैदिक कॉलेज रावतसर), सोनिया, समनदीप कौर (एसजीएन गर्ल्स कॉलेज, गंगानगर), नीतू ( जीवी होम सांईंस महिला कॉलेज, संगरिया) , पूजा सियाग(श्री डूंगरगढ़ महाविद्यालय, श्री डूँगरगढ़), प्रियंका( एसके जी वी कॉलेज, संगरिया) , जसोदा तर्ड(विवेकानंद कॉलेज, कातर), कोमल( डॉ बीआरए कॉलेज गंगानगर) , सुमित्रा स्वामी( सीबीआर कॉलेज, लूणकरनसर) , रेखा( राजकीय एन एम कॉलेज, हनुमानगढ़) शामिल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजा की सफलता से पूरे गांव में छाया खुशी का माहौल, खेलप्रमियों में है उत्साह।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12 सदस्यीय कबड्डी टीम हुआ बीकानेर से रवाना, खिलाड़ियों में नजर आया जोश।